प्रदीप पांडेय
गोंडा।
थाना इटियाथोक के बगल नवनिर्मित यात्री प्रतिक्षालय का क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने सोमवार को उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों की सेवा में समर्पित किया। लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि यात्री प्रतीक्षालय बनने से एक नियत स्थान पर लोगों को अब सरकारी व प्राइवेट बसो की सेवाएं मिलेगी। अब लोगों को चौराहे पर खुले में खड़े होकर बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यात्री प्रतिक्षालय के पास परिवहन निगम की बसें रुकेगी और यहां बैठे लोगों को उनके गंतव्य तक ले जाएंगी। उन्होंने आगामी नववर्ष पर कस्बा सहित क्षेत्रवासियों को इटियाथोक से बाबागंज को जाने वाली सड़क मार्ग के निर्माण की सौगात दी और कहा कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इसके साथ ही कस्बे में स्थित अतिजर्जर विसुही नदी के पुल व थाने के सामने ओपन एयर जिम सेंटर जल्द बनवाने का आश्वासन विधायक ने दिया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा, समाजसेवी राजेश दुबे, साधुशरण द्विवेदी, दिनेश शुक्ला, मंजूर अहमद, भगवती चौरसिया, समाजसेवी महेंद्र जैन, पवन सिंह, संतोष चौरसिया, कपिलेश्वर शुक्ला, अजय राठौर सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
