Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाइटियाथोक में गरीबो को मुफ्त कंबल वितरित

इटियाथोक में गरीबो को मुफ्त कंबल वितरित

प्रदीप पांडेय

गोंडा।
शासन के निर्देशानुसार शीतलहर के दृष्टिगत जनपद के सभी तहसीलों में ठंड से बचाव हेतु जरूरतमंदों को सरकारी स्तर पर नि:शुल्क कंबल वितरण लगातार किया जा रहा है। इसके साथ ही चिन्हित स्थलों, चौराहों, धार्मिक जगहों पर भी जिले व क्षेत्र के सामाजिक संगठनों एवं समाजसेवियों द्वारा भी गरीबो और लाचारों को शीतलहर के दृष्टिगत ठंड से बचाव हेतु मुफ्त कंबल वितरण किया जा रहा है।

इसी क्रम में इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र में सामाजिक संगठन नया सोच सेवा समिति के तत्वाधान में मुफ्त कंबल का वितरण चिन्हित ग्रामो में चुनिन्दा लोगो के बीच किया जा रहा है। वितरण के दौरान मौजूद रहे संस्था के युवा संस्थापक प्रवेश प्रताप शर्मा ने बताया कि बीते तीन दिन से क्षेत्र में यह कार्य चल रहा है, और अबतक करीब 40 कंबल वितरण हो चुका है। उन्होंने बताया कि बुधवार को गंगा पंडरी और करूवापारा गांव में करीब 20 लोगो को कंबल वितरण किया गया और आगे पूरे जनवरी तक गरीब व बेसहारा परिवारो को कंबल वितरण किया जाएगा। मौके पर रहे संस्था के मुख्य सलाहकार रवि कुमार शुक्ला व प्रदीप वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि भीषण ठंड के मौसम में निरंतर ग़रीब परिवारों को चिन्हित कर कंबल का वितरण करवाया जा रहा है। इस दौरान विशेष सहयोगी के रूप में रजत सोनी, श्यामदेव गुप्ता, संजय कुमार शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे। इसके साथ ही बाबा जय गुरुदेव के अनुयायियों द्वारा भी क्षेत्र में मुफ्त कंबल वितरण का कार्य शुरू किया गया है जो आगे भी जारी रहेगा। बुधवार को वितरण के दौरान मौजूद रहे जिम्मेदार गंगाराम मौर्य व कृष्णजीवन पांडेय ने संयुक्त रूप से उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 28 दिसम्बर को बिरमापुर, नयेगांव, सावकपुरवा, भोपतपुर व बेलवा शुक्ल में चिन्हित गरीबो को कंबल वितरण किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular