Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाइटियाथोक बीडीओ पर आरोप लगाकर लोगो ने किया प्रदर्शन

इटियाथोक बीडीओ पर आरोप लगाकर लोगो ने किया प्रदर्शन

प्रदीप पांडेय

गोंडा।
जिले के इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत चुरिहारपुर गांव के लोगो ने इटियाथोक बीडीओ पर फर्जी रिपोर्ट भेजने का आरोप लगाते हुए गांव में जमा होकर विरोध प्रदर्शन किया। आपको बता दे कि ग्रामीणों द्वारा हाल में ही खतरा उठाते हुए कड़ी मसक्कत कर छुट्टा गोवंशो को पकड़ा गया। आंशिक गोवंशो को बीडीओ द्वारा गौशाला में भेजवाया गया और बाकी गोवंश मौके पर गांव में बंधे हुए है। इसी बात से खफा लोगो ने विरोध प्रदर्शन किया। गांव के वीरेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि गांव में फसलों को नुकसान करने वाले अनेको छुट्टा गोवंशों को करीब 1 सप्ताह पूर्व इन सभी लोगो ने मिलकर पकड़ा और एक बाग में पेंडो से बांध दिया। मामले की जानकारी बीडीओ को देते हुए ऑनलाइन भी इसकी शिकायत हुई। वीरेंद्र ने कहा कि इन सबने पकड़े गए गोवंशो को गौशाला भेजने की मांग उठाई, जिसपर बीडीओ ने आंशिक गोवंशो को गौशाला भेजवाकर इतिश्री कर लिया और बाकी गोवंश गांव में पेंडो से अभी भी बंधे हुए है। वीरेंद्र समेत अन्य ग्रामीणों ने बीडीओ पर फर्जी रिपोर्ट भेजने का आरोप लगाया है। लोगो ने कम्प्यूटर से निकाले गए आफ़िशयल कागजात को दिखाते हुए कहा कि उनके द्वारा किये गए ऑनलाइन शिकायत के जबाब में बीडीओ ने सभी पकड़े गए गोवंशो को गौशाला में भेज दिए जाने की रिपोर्ट लगाई है। ग्रामीणों ने कहा कि यहां अभी अनेक गोवंश मौजूद है और बीडीओ ने झुठी रिपोर्ट लगा दी है। गांव में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान मौके पर वीरेंद्र कुमार दुबे, देवकुमार दुबे, वंशराजी, शांति देवी, जगप्रसाद, संजय मिश्रा, पुत्तीलाल, शिवकुमार आदि अनेक लोग मौजूद रहे। बताते चले कि ब्लॉक क्षेत्र इटियाथोक में भारी संख्या में इधर उधर घूम रहे छुट्टा गोवंशो से ग्रामीण परेशान हैं। इन गोवंशो के चलते क्षेत्र के किसानों की लहलहाती फसलें बर्बाद हो रही हैं। आए दिन यह गोवंश दुर्घटनाओं के कारण भी बन रहे हैं और ग्रामीणों को यह दिन रात परेशान कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular