प्रदीप पांडेय
गोंडा।
ब्लाक क्षेत्र इटियाथोक अंतर्गत श्रीराम तीर्थ मिश्र स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्द्यालय, रामतीर्थ नगर, इटियाथोक में सोमवार को स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम के साथ प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुवा। यहां मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि के रूप में अयोध्याधाम से पधारे संत राजकुमार दास जी मौजूद रहे। इस अवसर पर सरस्वती मा के पूजन अर्चन के पश्चात अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। छात्राओ ने मनमोहक सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देश गीत, बाल विवाह पर नाटक के समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि प्रस्तुत किया, जिसकी सराहना हुई और आगन्तुको ने नकद पुरस्कार दिए। यहां महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को विधायक व महराजश्री ने टेबलेट व स्मार्टफोन वितरित किये। विधायक ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह स्मार्टफोन छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में मदद देगा, जिससे वह अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। महराजश्री ने विद्द्यार्थियो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आयोजन की तारीफ की। यहां कुल मिलाकर 385 छात्र छात्राओ को टेबलेट व स्मार्टफोन वितरित हुवा। कालेज में टैबलेट व स्मार्टफोन पाने से छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित दिखे। इस अवसर पर संस्थापक राम विलास मिश्र, प्रबंधक मेजर डॉ0 अजय कुमार मिश्र, प्राचार्य डॉ0 भागीरथ मिश्र, प्रशाशक अम्बरीष मणि मिश्रा, गंगाधर तिवारी, कमलकांत शुक्ला, कोतवाल करुणाकर पाड़े, सुरेश कुमार शुक्ला, क्रांति शुक्ला, शिवम पाड़े, राजेश कुमार दुबे, श्रवण कुमार मिश्रा, हरीश तिवारी, गुलाब तिवारी, सुरेश नरायन पाड़े, महेंद्र जैन, दिनेश शुक्ला, दुर्गेश मिश्रा, देवेश पाड़े, अजय राठौर, सत्यब्रत ओझा, कुँवर साहब तिवारी, सहजराम तिवारी, सुनील तिवारी, जितेंद्र प्रकाश मौर्य, पीडी मिश्रा, दयाशंकर दुबे, शत्रोहन प्रसाद द्विवेदी, संतोष चौरसिया, पेशकार पटेल आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
