प्रदीप पांडेय
गोंडा।
जिले के इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत नरसिंह नारायण ओझा शिक्षा सेवा समिति, रामराज नगर करुवापारा के तत्वाधान में हर साल की भांति इस बार भी नवनिर्माण प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन रविवार को हुवा। गोंडा व बलरामपुर जनपद के अनेक विद्द्यालयो के तमाम विद्द्यार्थियो ने इसमे प्रतिभाग किया। यह परीक्षा रविवार को दो पालियों में आर0एन0 ओझा चिल्ड्रन एकेडमी रामराज नगर करुवापारा इटियाथोक में शान्तिपूवक सम्पन्न हुई। परीक्षा प्रभारी अभिषेक ओझा ने बताया कि प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नवनिर्माण प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि दोनो पालियों में कक्षा 3 से 12 तक के कुल मिलाकर 1874 छात्र छात्राओ ने इसमे हिस्सा लिया। मौके पर रहे संस्था के प्रबंधक काशी प्रसाद ओझा ने बताया कि आगामी 5 मार्च को यहां अव्वल विद्द्यार्थियो को आमंत्रित कर पुरस्कार वितरण करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हर साल की भांति किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अव्वल प्रतिभागियों को इस दौरान पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। परीक्षा के दौरान प्रशाशक अयोध्या प्रसाद ओझा, राजेश्वर मिश्रा, प्रतिभा पांडेय, रश्मि ओझा, विवेक ओझा, शुभम पाड़े, सुरेश नरायन पाड़े, सूरज शुक्ला, प्रभाष कुमार, रामअवध शुक्ला, मनीष शुक्ला आदि अनेक शिक्षक मौजूद रहे।
