प्रदीप पांडेय
गोंडा।
जिले के इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत पारासराय गांव में गंदगी से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि यहां सफाई कर्मचारी न आने से गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। लोगो का कहना है कि जगह जगह गंदगी और कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और नालियां चोक है। नालियों की समुचित साफ सफाई न होने से घास और कूड़े से पटी हुई हैं। ग्रामीणों ने कहा कि ब्लाक के जिम्मेदारों से शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सफाईकर्मचारी के लापरवाही और मनमानी से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गांव के निजामुद्दीन ने कहा कि सफाईकर्मी के मनमानी और लापरवाही से हम सबको काफी दिक्कत पेश आ रही है। इस बाबत एडीओ पंचायत परमात्मादीन ने बताया कि गांव में दो सफाईकर्मियों की तैनाती है, अगर लापरवाही की जा रही है तो जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई होगी।
