Monday, April 6, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाइटियाथोक के चिकित्सक जामिन अली के निधन पर लोगो ने व्यक्त की...

इटियाथोक के चिकित्सक जामिन अली के निधन पर लोगो ने व्यक्त की शोक संवेदना

प्रदीप पांडेय

गोंडा।
जिले के इटियाथोक कस्बा व बाजार निवासी करीब 80 वर्षीय वरिष्ट चिकित्सक जामिन अली का लंबी बीमारी के चलते गुरुवार को निधन हो गया। उनके पुत्र/ पत्रकार हनीफ सिद्दीकी नें बताया कि उनके बृद्ध पिता बीते कई माह से बीमार चल रहे थे और उनका इंतकाल उनके इटियाथोक कस्बे स्थित आवास पर हो गया। कस्बे के मिलनसार व मशहूर चिकित्सक जिन्होंने वर्ष 1978 से निरंतर लोगो का इलाज किया, उनके निधन से परिजन समेत कस्बाई लोग काफी दुखित है। गुरुवार दोपहर 2 बजे तक उनके आवास पर लोगों का आना जाना लगा रहा। पूर्व ब्लाक प्रमुख अनवर शकील चौधरी, प्रसपा लोहिया के नेता सुरेश कुमार शुक्ला, प्रधान संघ अध्यक्ष ज्योति चंद्र तिवारी, शिक्षक मनोज मिश्रा, दिलीप गुप्ता, भाजपा नेता अजय राठौर, मजीद चौधरी, शकील चौधरी, महेंद्र जैन, जितेंद्र मौर्य, असगर अली सहित क्षेत्र के तमाम संभ्रांत लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा स्वजनों को ढांढस बंधाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular