इटावा (हि.स.)। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में होली खेलकर नहर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक के शव को ढूंढने में जुटी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक बेचैन शुक्ला ने बताया कि सोमवार को दोपहर के पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोकासई नहर में नहाने आये युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस की टीम मृतक के शव को नहर में खोजने में जुटी रही। मृतक की पहचान विनीत राजन (27) पुत्र डोरीलाल राजन निवासी अजीत नगर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के रूप में हुई है। तीन घण्टे के बाद भी युवक का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ।
पिता डोरीलाल ने बताया कि उनका पुत्र होली खेलने के बाद लोकासई नहर में नहाने के लिए गया था, उसकी मृत्यु नहर में डूबकर हो गई।
