Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइटावा : सिपाही की बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

इटावा : सिपाही की बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

इटावा (हि.स.)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन में दमकल विभाग में तैनात सिपाही की 22 वर्षीय पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक युवती के पिता रामप्रकाश प्रसाद ने बताया कि उनकी पुत्री वंदना प्रसाद ने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बेटी के आत्महत्या करने के समय वह आवास में अकेली थी। 
क्षेत्राधिकारी नगर राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि रिजर्व पुलिस लाइन में आवास में फायरमैन रामप्रकाश प्रसाद की 22 वर्षीय पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आत्महत्या के कारणों की जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि फायरमैन इटावा में फायर विभाग में सिपाही के पद पर तैनात थे जिनका तबादला कानपुर नगर हो गया था और दिसम्बर में उन्होने कानपुर ड्यूटी जॉइन कर ली थी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular