Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइटावा: सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या

इटावा: सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या

– बीती शाम से लापता चल रही थी बच्ची, खेत में मिला शव

इटावा (हि.स.)। जनपद के थाना चौबिया क्षेत्र में रहने वाली सात साल की बच्ची की लाश बुधवार की सुबह अर्धनग्न अवस्था में खेत में मिली। परिजनों ने बेटी से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। बच्ची मंगलवार की शाम से लापता चल रही थी। पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम भेजा।

इस मामले में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक देहात सतपाल सिंह ने बताया कि थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत कबूली गांव से एक युवक ने तहरीर दी है। उसने बताया कि उसकी सात साल की बेटी मंगलवार की शाम को घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गई थी। उसके बाद से उन्होंने उसकी तलाश पूरे क्षेत्र में की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बेटी के गायब होने की सूचना पुलिस को दी थी।

बुधवार की दोबारा जब बेटी की तलाश शुरु की तो उसकी लाश गांव के ही एसएस धान मिल के पास खेत में पड़ी मिली। शरीर पर कुछ ही हिस्सों में कपड़े थे और कई जगह खरोच व प्राइवेट पार्ट से ब्लाडिंग हो रही थी। इसको देखते हुए घरवालों ने बेटी के साथ दुष्कर्म की बाद हत्या की आशंका जताई है।

एएसपी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों को एकत्र कर मामले की जांच शुरू कर दी है, जल्द ही खुलासा किया जायेगा।

रोहित/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular