Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइटावा सफारी पार्क में अब बब्बर शेर केसरी की तबीयत बिगड़ी

इटावा सफारी पार्क में अब बब्बर शेर केसरी की तबीयत बिगड़ी

-अब तक हो चुकी है चार शावकों की मौत

– लेजर थेरेपी से हो रहा बब्बर शेर केसरी का उपचार

इटावा(हि.स.)। सफारी पार्क में बब्बर शेरनी सोना के नवजात चार शावकों की मौत के बाद अब बब्बर शेर केसरी की तबियत बिगड़ गई है। केसरी की तबियत में सुधार के लिए दुधवा टाइगर रिजर्व के पशु चिकित्सक लेजर थैरेपी देकर उपचार कर रहे हैं।

इटावा सफारी पार्क के निदेशक दीक्षा भंडारी ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि सफारी पार्क में मौजूद बब्बर शेर केसरी पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहा है। उसका उपचार सफारी पार्क के पशु चिकित्सक डॉक्टर रॉबिन सिंह यादव एवं पशुपालन विभाग के उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं वन्य जीव विशेषज्ञ डॉक्टर आर. के. सिंह की देखरेख में हो रहा है।

केसरी के बेहतर उपचार के लिए वन्यजीव चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों ने लेजर थेरेपी करवाने की सलाह दी है। इसी के चलते दुधवा टाइगर रिजर्व के पशु चिकित्सक डॉक्टर दयाशंकर को लेजर थेरेपी मशीन सहित इटावा सफारी पार्क में पहुंचे। चिकित्सकों की टीम ने बब्बर शेर केसरी को लेजर थेरेपी देना प्रारंभ भी कर दिया है। डॉक्टरों ने लेजर थेरेपी के उपचार से बीमार बब्बर शेर केसरी के जल्द ही स्वस्थ होने की संभावना जताई है।

रोहित/दीपक/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular