-मथुरा से होली मनाकर जालौन जा रहे थे लोग
इटावा(हि.स.)। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्रांतर्गत शनिवार को नेशनल हाइवे पर मथुरा के वृंदावन से होली मनाकर जालौन जा रहे व्यापारी की कार खड़े कंटेनर में पीछे से जा टकरायी। हादसे में व्यापारी समेत तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनकी नाजुक स्थिति के मद्देनजर डॉक्टरों ने उनको सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अमित प्रताप सिंह ने बताया कि जालौन के थाना कोतवाली क्षेत्र के चौहरान मोठ के रहने वाले व्यापारी दिलीप पोरवाल अपने परिवार के साथ वृंदावन से होली मनाकर घर लौट रहे थे। उनके साथ कार में उनकी पत्नी अंजली, बेटी आयुषी, भतीजी शिवानी और दोस्त अजय राठौर भी थे। कार उनका ड्राइवर चला रहा था।
शनिवार की भोर में तकरीबन तीन बजे के आसपास उनकी कार इटावा जिले के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में नेशनल हाइवे से गुजर रही थी। इसी दौरान उनकी कार साई कोल्ड स्टोरेज के सामने खड़े कंटनेर में पीछे से भिड़ गई। हादसे में व्यापारी दिलीप, उनकी बेटी आयुषी और ड्राइवर बब्बू की मौत हो गई, जबकि व्यापारी की पत्नी अंजली, भतीजी शिवानी और दोस्त अजय राठौर गम्भीर रूप से घायल हो गए।
रोहित/दीपक
