Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइटावा में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव

इटावा में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव

-शादी न कर पाने से थे परेशान, उठाया खौफनाक कदम
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक प्रेमी जोड़े के फांसी लगा कर जान दे दे दी। घटना बढ़पुरा थाना क्षेत्र के गढ़िया गुलाब सिंह गांव की है। बताया जा रहा है कि शिवानी सुबह चार बजे अपने घर से निकली। उसके अचानक चले जाने पर उसकी मां ने उसके पिता को इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद शिवानी की खोजबीन शुरू की गई। लेकिन सुबह गांव के बाहर 18 वर्षीय शिवानी और 22 साल के पालात का शव पेड़ से लटका मिला। शिवानी और पालात एक-दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन दोनों के अलग-अलग जातियों से होने के कारण इसमें अड़चन आ रही थी। इससे परेशान दोनों ने यह भयानक निर्णय लिया और तड़के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसने शवों को पेड़ से नीचे उतरवाया और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। गांववालों ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम चल रहा था। लेकिन अलग-अलग जातियों का होने की वजह से दोनों सबके सामने आकर अपने प्रेम का इजहार करने की स्थिति में नहीं थे। आत्महत्या करने वाले युवक के बारे में बताया जाता है कि वो गुजरात में एक निजी कंपनी मे काम करता था और बीते 13 जुलाई को ही गांव लौटा था। इस संबंध में इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि युवक और युवती का शव पेड़ पर टंगा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने गहनता से पड़ताल की जिसमें आत्महत्या करना स्पष्ट हुआ। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular