Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइटावा: मुठभेड़ कर पुलिस ने मासूम के साथ दुष्कर्म कर फरार आरोपी...

इटावा: मुठभेड़ कर पुलिस ने मासूम के साथ दुष्कर्म कर फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

इटावा:चार वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार 
इटावा (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत यूपी एमपी सीमा पर चंबलपुल के पास स्थानीय थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच के संयुक्त चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में उस आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने एक मासूम के साथ दुराचार किया था। दुराचार के आरोपी की पुलिस की गोली से घायल होने के बाद गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है। 
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह ने गुरुवार को बताया कि देर रात बढ़पुरा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच संयुक्त रूप से बदमाशों की तलाश में चंबल नदी के पुल की ओर चेकिंग कर रहे थे, इसी बीच में उन्हें एक संदिग्ध बदमाश आता हुआ दिखाई दिया। संयुक्त टीम ने रोकने की कोशिश की लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर गोली चला दी। बदले में संयुक्त टीम की ओर से भी आत्म रक्षार्थ गोली चलाई गई, जिसमें वह संदिग्ध के बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। संयुक्त पुलिस टीम ने घायल बदमाश को नजदीक से जा कर देखा और पूछताछ करने पर पता चला कि यह घायल बदमाश अरुण कुमार है। जिसके पास से एक तमंचा और खाली खोखा बरामद किया गया है। बदमाश की पहचान के साथ ही यह बात भी तस्दीक हुई कि यह वही बदमाश है जिसने 18 जनवरी को बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दादी के साथ में खेत गई एक नाबालिक लड़की के साथ में दुराचार किया था।  
बताया कि पुलिस टीम की मुठभेड़ में घायल बदमाश अरुण कुमार को मुख्यालय के डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के लिए दाखिल करा दिया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उसका उपचार करने में जुटी हुई है। मुठभेड़ के बाद मौका-ए-वारदात पर अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम ज्ञानेंद्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक जसवंतनगर मस्सा सिंह, बढपुरा थाना प्रभारी जीवाराम यादव, क्राइम ब्रांच प्रभारी सतेंद्र यादव समेत दर्जनों पुलिस अफसरों ने जाकर गहनता के साथ पड़ताल की। 
बताते चले कि, 18 जनवरी को इटावा जिले के बढ़पुरा इलाके मे टाॅफी दिलाने के बहाने चार वर्षीय बच्ची को सरसो के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची गंभीर हालत में रोते हुए किसी तरह घर पहुंची तो परिजन उसकी हालत देखकर हैरान रह गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची को अस्पताल में एडमिट करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दुराचार की पीड़िता मासूम को उपचार कराने के लिए  मुख्यालय के डा.भीमराव अंबेडकर राजकीय सयुक्त अस्पताल मे भर्ती करा दिया गया है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसके सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी गई थी। देर रात क्राइम ब्रांच और बढपुरा थाना पुलिस की सयुंक्त चैकिंग में मुठभेड कर दुराचारी आरोपी को पुलिस ने गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। 
Submitted By: Edited By: Mohit Verma

RELATED ARTICLES

Most Popular