Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेश इटावा महोत्सव का शुभारम्भ करेंगे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह

 इटावा महोत्सव का शुभारम्भ करेंगे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह आज शाम 07 बजे प्रदर्शनी पंडाल में इटावा महोत्सव का शुभारम्भ करेंगे। इसके पूर्व वह इटावा के 843 मोतीझील कॉलोनी स्थित प्रमोद कुमार सिंह के आवास पर जाएंगे।

इसके अलावा पर्यटन मंत्री मैनपुरी के ग्राम ईकरी में ग्राम सचिवालय एवं नव निर्मित रोड का लोकार्पण करेंगे। मंत्री ग्राम टिंडौली में आयोजित रामकथा महोत्सव में शामिल होंगे एवं प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में इन्टरलाकिंग एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद अपने निजी आवास सिरसागंज फिरोजाबाद में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन रविवार को सिरसागंज स्थित कैम्प कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनेंगे।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular