Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइटावा : भाजपा सरकार ने सपा के विकास कार्यों को अपना बताकर...

इटावा : भाजपा सरकार ने सपा के विकास कार्यों को अपना बताकर लूटी फर्जी वाहवाही : गोपाल

इटावा (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को आज चार साल पूरे हो गए हैं। इन चार सालों का लेखा जोखा एक सरकारी पुस्तिका में दर्शाया गया है लेकिन जैसे ही इस पुस्तिका का विमोचन किया गया वैसे ही समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर सवाल उठाना शुरू कर दिए। 
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार झूठ पर झूठ बोले चले जा रही है। झूठ को भी ऐसा की 4 सालों में तो कुछ नहीं हुआ बल्कि बीसियों साल पहले हुए विकास कार्यों को भी अपना बता दिया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की पुस्तिका में इटावा से जुडे हुए जो भी विकास कार्य दर्शाये गये हैं वह सब के सब समाजवादी सरकार मे कराये गये हैं। लेकिन भाजपा उनको अपना बता कर वाहवाही लूट रही है। 
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर सरकार की से एक किताब का विमोचन किया गया। इस पुस्तक में सपा सरकार में किये हुए कार्यों को भाजपा ने अपना बता डाला है। इस पर हमारी घोर आपित्त है क्योंकि जो काम भाजपा के काल है नहीं उसे भी भाजपाई अपना बताने में जुटे हुए हैं और तो ओर सरकारी पुस्तिका मे भी इस बात का ज्रिक करके अधिकारी अपना सीना चौड़ा कर रहे हैं । जिसमें स्पष्ट उल्लेख है कि इटावा का बस स्टैंड का आधुनिकीकरण और विस्तारीकरण करीब 19 करोड़ खर्च करके सपा सरकार में किया गया था लेकिन भाजपा सरकार इसको अपना काम बता वाहवाही लूट रही है। सिर्फ इतना ही नहीं पुस्तिका में बस स्टैंड की फोटो को भी प्रदर्शित किया गया है। 
गोपाल यादव ने कहा कि सपा सरकार में करीब 11 करोड़ 14 लाख खर्च करके ताखा में बनाई गई मॉडल तहसील भवन को भी भाजपा सरकार अपनी विकास योजना का हिस्सा बता रही है। अखिलेश सरकार के समय से 2 अरब 72 करोड़ 31 लाख की लागत से निर्मित करायी जा रही नवीन जिला कारागार को योगी सरकार अपने खाते में जोड़ रही है। अखिलेश सरकार के समय सैफई के पास हेंवरा में 4 करोड 24 लाख की लागत से निर्मित कराये जा रहे गेस्ट हाउस को भी भाजपा ने अपना बताया है। सपा सरकार के समय से सैफई में 5 करोड़ 21 लाख की लागत से बन रहे सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन को भी भारतीय जनता पार्टी अपना बताने में लग गई है। सैफई में 11 करोड़ 83 लाख 93 हजार खर्च कर अभिनव स्कूल का निर्माण सपा सरकार में कराया गया। जबकि सरकारी पुस्तिका मे इस कार्य को भारतीय जनता पार्टी का बताया गया है। 
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के गृह नगर सैफई में निर्मित हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम कोई भी भाजपा में अपना कार्य बताने में गुरेज नहीं किया है। इस स्टेडियम के निर्माण पर तीन अरब 46 करोड़ 57 लाख की लागत आई है। उन्होंने कहा कि इस बात को हर कोई जानता है कि इटावा की सफारी का निर्माण समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट है। जिस पर 2 अरब 57 करोड़ 63 लाख 87 हजार की लागत आई है। जिसको भी भजपा अपना बताने से पीछे नहीं हट रही है। 
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के गृह नगर सैफई में 28 करोड़ 93 लाख 38000 की लागत से निर्मित कराए जा रहे पर्यटन कांप्लेक्स का कार्य समाजवादी सरकार में शुरू हुआ था। योगी सरकार आने के बाद इसका निर्माण बंद कर दिया गया है। इसको भी योगी सरकार की उपलब्धि बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का झूठ ज्यादा दिन नहीं चलेगा। उत्तर प्रदेश की जनता आने वाले 2022 के चुनाव में सरकार से हटाने का काम करेगी। आज योगी सरकार अपने 4 साल के कार्यों का बखान कर रही है। जबकि इसमें बताए गए कार्य सपा सरकार के हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular