Friday, April 10, 2026
Homeराष्ट्रीयइटावा : भाजपा विधायक ने प्रियंका गांधी को बताया फर्जी वादों की...

इटावा : भाजपा विधायक ने प्रियंका गांधी को बताया फर्जी वादों की दुकान

इटावा (हि.स.)। कांग्रेस के चुनावी वादों पर सत्ताधारी पार्टी के नेताओं में अब बेचैनी दिखना शुरू होगई है। बीजेपी से सदर विधायक सरिता भदौरिया ने आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के वादों को फर्जी बता दिया।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपना घोषणा पत्र दावे वादे जनता को लुभाने के लिए कर रही है। इसी के चलते कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी इस बार प्रदेश में विधानसभा की बागडोर संभाल रही है। हाल ही प्रियंका गांधी के द्वारा कई चुनावी वादे किए गए है जिसमें चालीस प्रतिशत महिलाओं को चुनाव में टिकिट देना, सरकार बनने पर बसों में यात्रा फ्री,एक वर्ष में तीन सिलेंडर मुफ्त, बीए की छात्राओं को स्कूटी, इंटर मीडिएट की छात्राओं को मोबाइल देने जैसी घोषणाएं आये दिन प्रियंका गांधी कर रही है। हालांकि कांग्रेस नेत्री के द्वारा यूपी में जिस तरह से सक्रियता बढ़ी है उसको लेकर सत्ताधारी पार्टी के लिए वैसी मुसीबत खड़ी कर रखी है।

इसको लेकर अब उत्तर प्रदेश सत्ताधारी पार्टी की इटावा सदर सीट से विधायक सरिता भदौरिया आज शहर के तिब्बतियन रिफ्यूजी वूलन मार्केट का उद्धघाटन करने पहुंची थी जहां पर तिब्बती महिलाओं ने सदर विधायक का स्वागत सम्मान किया था। इसी मौके पर सदर विधायक ने प्रियंका गांधी ठीक से जान रही है कि न कांग्रेस पार्टी की सरकार आने वाली हैं आ रही है न सीटें आने वाली हैं। इसलिए फर्जी घोषणाएं कर रही है। ऐसा सम्भव नहीं है कांग्रेस पार्टी ने 75 साल देश पर राज किया है और महिलाओं की क्या स्थिति थी भाजपा सरकार बनने से पहले किस तरह से भाजपा ने संगठन में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया।

महिला जनप्रतिनिधियों के रूप में राशन कार्ड हो, परिवार में जनप्रतिनिधि के तौर पर बढ़ाया, मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक कानून दिया, कांग्रेस मुस्लिमों की बात करती है क्या उनकी सरकार में मुस्लिमों को हक मिला। 75 साल राज किया कांग्रेस ने उनकी मां ने रायबरेली से कितनी महिलाओं की दुर्दशा के लिए क्या किया। प्रियंका गांधी प्रदेश देश में जो महिलाओं के लिए घोषणा कर रही है फर्जी, उनको पता है उनकी कही सरकार नहीं आने वाली। वो जो महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने की बात कर रही है पहले वो 04 प्रतिशत महिलाएं ढूंढकर लाए। कांग्रेस से न महिला न पुरूष कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular