Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइटावा: दो परिवार की चार बेटियां घर से लापता, अनहोनी की आशंका

इटावा: दो परिवार की चार बेटियां घर से लापता, अनहोनी की आशंका

इटावा (हि.स.)। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत दो मजदूरों के परिवार की चार बेटियां संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गयी। ये चारों लड़कियां घर से स्कूल के लिए निकली थीं। परिजनों ने लापता लड़कियों के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस की चार टीमें लड़कियों की तलाश में जुटी है। 
लापता हुई लड़कियों के पिता मानसिंह ने बताया कि उनकी तीन नाबालिग बेटियां जो कि कक्षा ग्यारह, नौ और सातवीं की छात्रा है। सोमवार की सुबह अपने पड़ोस में रहने वाली बालिग लड़की के साथ स्कूल के लिये निकली थी और तभी से लापता है। हम लोगों ने दिन भर उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा है। इसके बाद पीड़ित परिवार ने मंगलवार को अनहोनी की आशंका को व्यक्त करते हुए पुलिस को सूचना दी है। पुलिस लापता लड़कियों को सकुशल बरामद करने का आश्वासन दे रही है।
पुलिस अधीक्षक नगर प्रशांत प्रताप सिंह ने बताया कि थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली है कि सोमवार सुबह घर से स्कूल के लिए निकली चार लड़किया गायब हो गयी हंै। सूचना के बाद पुलिस गायब लड़कियों की गुमशुदगी दर्ज करके उनकी तलाश के लिए चार टीमों को लगाया है। जल्द ही लापता लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। 

Submitted By: Edited By: Deepak Varun

RELATED ARTICLES

Most Popular