Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइटावा: कार सवार बदमाशों ने भाजपा नेता को मारी गोली, फरार

इटावा: कार सवार बदमाशों ने भाजपा नेता को मारी गोली, फरार

इटावा(हि.स.)। जनपद में थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत पक्का बाग पुल के पास कार में सवार भाजपा के मंडल अध्यक्ष को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता को इलाज के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती करवाया है।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक गोलीकांड में घायल मंडल अध्यक्ष और आरोपी बदमाश आपस में दोस्त हैं और मिट्टी खनन का अवैध कारोबार करते हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि बीती रात थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे के पास पक्का बाग पुल के नीचे भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमित बरुआ को बाइक सवार उनके मित्र अमित दुबे और तनु ने किसी विवाद को लेकर गोली मार दी और घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल हुए भाजपा नेता को इलाज के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती करवाया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।

रोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular