Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइटावा:पराली जलाने पर 29 किसानों के खिलाफ मुक़दमें दर्ज

इटावा:पराली जलाने पर 29 किसानों के खिलाफ मुक़दमें दर्ज

इटावा(हि.स.)। उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में पराली जलाने के आरोप में 29 किसानों के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है। जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में यह मुक़दमें दर्ज किए गए हैं। प्रशासन ने किसानों से अभी 70 हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किये हैं। 

 उप कृषि निदेशक एके सिंह ने बताया कि पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है जिसके सम्बन्ध में शासन के दिशा निर्देशों पर किसानों को धान की पराली न जलाने के लिए जागरूक किया गया है। प्रशासन की तरफ से किसानों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं, इसके बावजूद कुछ किसान खेतों में पराली जला रहे है जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जुर्माना वसूल करने की कार्यवाही की जा रही है। 
 उन्होंने बताया कि सैटेलाइट के द्वारा किसानों के खेतों पर नजर रखी जा रही है, जिसके द्वारा पकड़े जाने के बाद अभी तक 29 किसानों के खिलाफ मुकदमें दर्ज किए गए हैं। किसानों से अभी तक 70 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया कि किसानों के द्वारा पराली जलाने की घटना पर नजर रखने में लापरवाही करने वाले 09 कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्यवाही की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular