Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइटावा:अखिलेश ने कहा मोदी को काशी में ही रहना चाहिये

इटावा:अखिलेश ने कहा मोदी को काशी में ही रहना चाहिये

इटावा(हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निहायत शर्मनाक बयान से हमला किए हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री एक महीना क्या तीन महीने तक बनारस में रहें, अच्छी जगह है, वह जगह रहने वाली है आखिरी समय में वहीं रहा जाता है।

अपने पैतृक गांव सैफई में पार्टी कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर कहाकि बहुत अच्छी बात है वो जगह रहने वाली है आखिरी समय में वही काशी में रहा जाता है।

कहा कि भाजपा ने अपने एक डिप्टी सीएम को पैदल कर दिया,और एक को स्टूल पर बैठा दिया। भाजपा की अंदरूनी लड़ाई की वजह से इन सबकी भाषा बदल रही है वो जानते हैं कि जनता उन्हें हटाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों और सिखों से घबराकर और यूपी,पंजाब के चुनावों को लेकर कृषि कानूनों को वापस लिया है, अगर पहले लेते तो इतने किसानों की जान नहीं जाती, हमारी सरकार आने पर आंदोलन में शहीद किसानों की 25 लाख से मदद की जाएगी।

कहा कि भाजपा जो 5 ट्रिलियन इकॉनमी का सपना दिखा रही है वो चाहे तो प्रत्येक किसानों को करोड़ों रूपये दे सकती है भाजपा के लिए किसान नहीं बल्कि वोट महत्वपूर्ण है।

कहा कि गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है अच्छी बात है लेकिन क्या सरकार बताएगी । इस अन्न वितरण में जो अन्न बट रहा है इस भोजन के साथ लोगो को पर्याप्त न्यूट्रीशियन मिल पा रहा है।

यादव ने कहा कि मुझे याद है और आप लोग इटावा में थे जिस समय मुख्यमंत्री जी इटावा में आए हुए थे और आपके सामने जो उद्घाटन हुए थे । आप जानते हैं कि किस सरकार के वह काम थे। जिन का उद्घाटन मुख्यमंत्री जी ने किया था। इटावा जेल का उद्घाटन होने के बाद अभी तक चालू की जा सकी।

अपनी सरकार में बनाई गई सफारी की चर्चा करते हुए कहा कि लायन सफारी एनिमल सफारी आज तक इटावा के इंतजार कर रही है वो चाहते हैं कि सीजेडए की परमिशन मिल जाए और लायन सफारी चलने लगे। जो विकास कार्य की गति थी रोक दी गई। इसी जगह पर देश का सबसे अच्छा एकोटिक्स सेंटर है, लेकिन सरकार के 5 साल के रुख से पूरा का पूरा एकोटिक्स सेंटर पूरी तरह से बर्बाद हो गया। उन्होंने कहा कि सैफई में क्रिकेट स्टेडियम है जहां पर आईपीएल खेल हो सकते हैं।

कहा कि मुझे याद है नेता जी ने अटल बिहारी बाजपेई जब प्रधानमंत्री थे। उस समय उस योजना से यहां स्टेडियम बनाये, लेकिन वह आज भी आधे अधूरे पड़े हुए हैं। यहां जो सुविधाएं सरकार को देनी चाहिए थी वह नहीं दी।

कहा कि इटावा से यमुना नदी होकर गुजरती है, वह आगरा में इतनी गंदी है। इटावा में जब गर्मी के समय हो तो है मछलियां मरने लगती हैं, ये चंबल के आसपास का इलाका पर्यावरण के दृष्टिगत ही महत्वपूर्ण था। मुझे याद है आगरा और इटावा के बीच में सबसे ज्यादा चिड़िया पाई जाती हैं अलग-अलग तरीके की। वर्ल्ड फेस्टिवल होता था सरकार ने को रोक दी है।

कहा कि बिजली का बिल सस्ता था वह अब महंगा हो गया है। एटा जिला बगल में अभी तक मुख्यमंत्री जी बिजली के कारखाना का नाम नहीं रट पाए क्योंकि नाम नहीं रट पाए, इसलिए एटा के बिजली के कारखाना का काम पूरा नहीं हो सका।

कहाकि इटावा में सरकार ने भेदभाव किया है। यहां के सारे विकास के काम रोक दिए हैं और महंगाई का जवाब नहीं। खाद के लिए किसान लाइन में लगा है। सरकार जवाब नहीं दे पा रही है, किसान को खाद व बिजली सस्ती की जरूरत है। सरकार जरूरत पूरी नहीं कर पा रही है।

राशन वितरण प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार बता सकती है क्या? जिस तरह से राशन वितरण हो रहा है। जो पर्याप्त न्यूटीशियन चाहिए वह गरीब को मिल रहा है। मुझे याद है जब सूखा पड़ी थी उस समय गरीबों को जहां बड़े पैमाने पर अनाज दिया गया था। वहां दूध व घी का इंतजाम किया गया था। आज एक तरफ किसानों को सरसों की कीमत नहीं मिल रही है और दूसरी तरफ जब सरसों का तेल बन रहा है तो महंगा खरीदना पड़ रहा। दोहरी मार से भारतीय जनता पार्टी किसानों को मार रही है।

कहा कि अबकी बार जनता भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश से हटाने जा रही है। उत्तर प्रदेश में बदलाव होने जा रहा है, क्योंकि इस सरकार में किसान नौजवान शिक्षक और व्यापारी और हर वर्ग के लोग इस सरकार में दुखी है।

सीएम योगी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने ही लोगों में एक को पैदल कर दिया तो दूसरे को स्टूल पर बैठा दिया। भारतीय जनता पार्टी की अंदरूनी लड़ाई है। उन्हें पता है कि अबकी बार जनता भारतीय जनता पार्टी को हटायेगी। उन्होंने कहा कि इटावा की जेल का उद्घाटन हुआ आपको पता है कि सरकार का बनाया हुआ है लायन सफारी में थोड़ी बहुत पटिया लगाई आप लोगों को पता होगा किसकी सरकार की बनी हुई थी आपके सामने इटावा में ही दो योजनाएं हैं। उन्होंने कहा कि आप लोग इटावा के पत्रकार हैं आप लोग बता सकते हैं उन्होंने इटावा के लिए किया नया दिया।

कहा कि जो एक्सप्रेस वे बन रहे थे वह सपा शासनकाल के बनाए जा रहे थे। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जो कृषि कानून वापस लिए, उसे पहले लिया जाना चाहिए था। किसानों की जान न जाती और इतना बड़ा आंदोलन ना होता।

रोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular