Saturday, March 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजराइली सैनिकों और फिलिस्तीनियों में संघर्ष, तीन की मौत, 29 घायल

इजराइली सैनिकों और फिलिस्तीनियों में संघर्ष, तीन की मौत, 29 घायल

येरुशलम (हि.स.)। इजराइल व फिलिस्तीन के बीच तनाव लगातार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। फिलिस्तीन वेस्ट बैंक में इजलाइली सैनिकों और फिलिस्तीनियों के बीच भीषण संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गयी और 29 घायल हो गए।

वेस्ट बैंक के जेनिन शहर में इजलाइली सैनिकों और चरमपंथियों में जोरदार संघर्ष हुआ है। भीषण गोलीबारी से लोगों में दहशत व्याप्त हो गयी और जिसे जहां जगह मिली, वहां छिप गया। इसके बावजूद दोनों ओर से हुई गोलीबारी में 29 लोग घायल हुए। फिलिस्तीन अधिकारियों ने दावा किया कि इजराइली सैनिकों की गोलीबारी से एक नाबालिग सहित तीन फिलिस्तीनी मारे गए। फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मृतकों की पहचान 21 वर्षीय खालिद असासा, 29 वर्षीय कासम अबू सरिया और 15 वर्षीय अहमद सक्र (15) के तौर पर की। साथ ही बताया कि घायलों में छह की हालत गंभीर है।

इस संबंध में इजराइली सेना ने कहा कि जेनिन में एक छापेमारी के दौरान सैनिकों पर गोली चलाई गई और जवाब में सैनिकों ने फिलिस्तीनी बंदूकधारियों पर हमला किया। संघर्ष में कई इजराइली सैनिक घायल हो गये। जेनिन के बताये जा रहे कुछ अपुष्ट वीडियो में इजराइल के एक बख्तरबंद वाहन को निशाना बना कर विस्फोट करते देखा जा सकता है। एक अन्य वीडियो में इजराइली सैन्य हेलीकॉप्टर को रॉकेट छोड़ते हुए देखा जा सकता है।

संजीव/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular