Wednesday, March 25, 2026
Homeमनोरंजन इकाना स्टेडियम में मैच के दौरान दर्शकों को देखने को मिला खेसारीलाल...

 इकाना स्टेडियम में मैच के दौरान दर्शकों को देखने को मिला खेसारीलाल का लाइव परफॉर्म

खेसारीलाल के गाने पर गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या भी हुए फिदा

लखनऊ टीम के प्रमोशन के लिए बना है “खेले सुपरजाइंट्स लखनऊवा” गाना

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल मैच के दौरान लखनऊ सुपरजाइंट्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले के दौरान मैदान पर भोजपुरी गाने पर खेसारी लाल यादव ने लाइव परफॉर्मेंस दी। यह कोई फिल्मी गाना नहीं बल्कि लखनऊ सुपरजाइंट्स के प्रमोशन में बनाया गया है। खेसारी लाल यादव का यह गाना “खेले सुपरजाइंट्स लखनऊवा” शनिवार को ही रिलीज हुआ था। खेसारी लाल यादव ने लाइव परफॉर्मेंस देखकर मैदान में उपस्थित दर्शक झूम उठे। ऐसे मौके पर खिलाड़ी भी कहां पीछे रहने वाले थे, उन्होंने भी इस गाने को खूब इंजॉय किया।

मैच के दौरान जब यह गाना बजा तो गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या भी इसे इंजॉय करते नजर आए। इस बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह खेसारी लाल यादव को ज्यादा नहीं जानते हैं, लेकिन उन्होंने एक दो गाने सुने हैं। हार्दिक ने खेसारी के सुपरहिट गाना ठीक है, का भी जिक्र किया।

मैच के दौरान जब खेसारी लाल यादव से उनका फेवरेट प्लेयर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सारे खिलाड़ी मेरे फेवरेट हैं। मुझे यहां परफॉर्म करके मजा आ रहा है। इतने बड़े मंच पर भोजपुरी को जो सम्मान मिला है, उससे मुझे आंतरिक खुशी मिल रही है।

खेसारी लाल यादव का गाना खेले सुपरजाइंट्स लखनऊवा, कल सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। यह गाना लखनऊ सुपरजाइंट्स के सपोर्ट में बनाया गया है, जिसे बहुत 24 घंटे से भी कम समय में 5 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है और यह गाना यूट्यूब पर नंबर दो पर ट्रेंड कर रहा है। खेसारी लाल यादव के हिट गाने का जलवा शनिवार को लखनऊ सुपरजाइंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मुकाबले में भी देखने को मिला, जहां लोग उनके गाने पर खुद को ढूंढने से रोक नहीं पाए। आपको बता दें कि इस बार आईपीएल में देश की क्षेत्रीय भाषाओं में भी कमेंट्री को शामिल किया गया है, जिसके बाद भोजपुरी की कमेंट्री को लोगों द्वारा खूब सराहा जा रहा है और उसमें खेसारी लाल यादव का यह गाना सोने पर सुहागा जैसा है।

लोकेश चंद्रा/सुनील सक्सेना

RELATED ARTICLES

Most Popular