Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइकाना में योगी सरकार के शपथ ग्रहण पर अखिलेश ने कहा, सपा...

इकाना में योगी सरकार के शपथ ग्रहण पर अखिलेश ने कहा, सपा के बनाये स्टेडियम में नई सरकार ले रही शपथ

लखनऊ (हि.स.)। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ मंत्रीमंडल के शपथ लेते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कमेंट करना नहीं भूले। हमेशा की तरह उन्होंने तुरंत कहा कि सपा के बनाए स्टेडियम में नई सरकार शपथ ले रही है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ‘नई सरकार को बधाई कि वह सपा के बनाए स्टेडियम में शपथ ले रही है। शपथ सिर्फ़ सरकार बनाने की नहीं, जनता की सच्ची सेवा की भी लेनी चाहिए।’ यह बता दें कि चुनाव के दौरान भी अखिलेश यादव हर वक्त अधिकांश कामों को अपना बताने में ही जुटे रहे और जनता ने समाजवादी पार्टी को बहुमत नहीं दिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के समय भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बहुत हंगामा किया था। फिर भाजपा की सरकार बनने के बाद शपथ ग्रहण समारोह को भी अखिलेश यादव पचा नहीं सके और उन्होंने इकाना स्टेडियम को अपना बताने की कोशिश की।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular