Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरइकबाल सिद्दीकी एवं मुनीर पाशा को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की राज्य कार्यकारिणी...

इकबाल सिद्दीकी एवं मुनीर पाशा को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की राज्य कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किया गया

रोहित कुमार गुप्ता

उतरौला बलरामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर सपा अल्पसंख्यक के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी द्वारा उतरौला विधानसभा क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी इकबाल सिद्दीकी एवं पकड़ी बाजार निवासी मुनीर पाशा को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की राज्य कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किया गया है।
सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी द्वारा जारी मानोनयन पत्र को समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव सैयद तवक्कल हुसैन रिजवी ने उतरौला स्थित अपने सपा कार्यालय पर अल्पसंख्यक सभा में नव नियुक्त दोनों प्रदेश सदस्यों को मनोनयन पत्र सौंपा। प्रदेश सचिव सैयद तवक्कल हुसैन रिजवी ने कहा कि जब से शकील नदवी में सपा अल्पसंख्यक सभा का कमान प्रदेश में संभाला है तब से अल्पसंख्यक सभा को मजबूती प्रदान करने में निरंतर बेहतर कार्य कर रहे हैं।
अल्पसंख्यक सभा की राज्य कार्यकारिणी में सदस्य बनाए जाने पर इकबाल सिद्दीकी व मुनीर पाशा ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी, प्रदेश सचिव सैयद तवक्कल हुसैन उर्फ़ अनिल रिजवी, सपा नेता डॉ एहसान खान को धन्यवाद अर्पित किया।
नव नियुक्त दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी से करूंगा। संगठन में क्षेत्र के अनेक अल्पसंख्यकों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है जिससे संगठन को और मजबूती मिल सके। सपा प्रदेश सचिव सैयद तवक्कल हुसैन रिज़वी एवं सपा नेता डॉक्टर एहसान खान ने दोनों लोगों को बधाई दिया।
कहा कि आशा है कि अल्पसंख्यक सभा में नव मनोनीत दोनों सदस्य समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाते हुए संगठन को और अधिक बल एवं गतिशीलता प्रदान करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular