Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइओडब्ल्यू टीम ने बिल्डर मुकेश जैन के ठिकानों पर मारा छापा

इओडब्ल्यू टीम ने बिल्डर मुकेश जैन के ठिकानों पर मारा छापा

आगरा (हि.स.)। आगरा जनपद में आज इओडब्ल्यू टीम की टीम ने बिल्डर मुकेश जैन के ठिकानों पर छापेमारी की । गाजियाबाद से आई टीम ने आवास सहित बिल्डर के तीन ठिकानों पर छापे मारे। दो घंटे की सघन तलाशी और जांच के बाद टीम वापस लौट गई।

आगरा जनपद में आज गुरुवार को गाजियाबाद से आई इओडब्ल्यू (इकोनॉमिक ऑफेंस विंग) टीम ने कार्यवाही को अंजाम दिया। इओडब्ल्यू की टीम यहां बिल्डर मुकेश जैन के ठिकानों पर छापेमारी की कार्यवाही को अंजाम देने आई थी। यहां पहुंची इओडब्ल्यू की अलग- अलग टीमों ने एक साथ अलग- अलग तीन ठिकानों पर कार्रवाई की।

पहली टीम ने लोहामंडी बाजार स्थित पारस दास जैन एंड संस, दूसरी टीम ने लोहामंडी स्थित कटघर में मुकेश जैन के पैतृक आवास और तीसरी टीम ने लता कुंज स्थित नए आवास पर एक साथ छापे मारे। कार्यवाही के दौरान टीमों ने गेट्स बंद कर चुपचाप इस कार्रवाई को अंजाम दिया। करीबन दो घंटे लगातार चली छापेमारी के बाद टीमें वापस लौट गईं।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular