Friday, April 3, 2026
Homeखेलइंस्टाग्राम पर 25 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के...

इंस्टाग्राम पर 25 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बने हार्दिक पांड्या

नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या 25 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स तक पहुंचने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए हैं।

हार्दिक के पास राफेल नडाल, रोजर फेडरर, मैक्स वेरस्टैपेन और एर्लिंग हैलैंड जैसे दुनिया के कुछ बड़े खिलाड़ियों की तुलना में अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं।

हार्दिक ने अपने प्रशंसकों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, “मेरे सभी प्रशंसकों को प्यार के लिए धन्यवाद। मेरे सभी प्रशंसक मेरे लिए खास हैं और मैं उन्हें इतने सालों में प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।”

सोशल मीडिया पर हार्दिक की लगातार उपस्थिति ने प्रशंसकों को उन्हें मैदान पर और बाहर जानने में सक्षम बनाया है। इससे प्रशंसकों के साथ उनका भावनात्मक जुड़ाव और मजबूत हुआ है।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular