Monday, April 13, 2026
Homeव्यापारइंफोसिस को दूसरी तिमाही में 6,021 करोड़ रुपये का मुनाफा, शेयरधारकों को...

इंफोसिस को दूसरी तिमाही में 6,021 करोड़ रुपये का मुनाफा, शेयरधारकों को मिलेगा लाभांश

नई दिल्ली (हि.स)। देश की दिग्गज सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 11 फीसदी बढ़कर 6,021 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 5,421 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी ने शेयरधारकों को 16.50 रुपये प्रति शेयर का लाभांश देने की भी घोषणा की है।

कंपनी ने रेग्युलेटरी फाइलिंग में गुरुवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में मुनाफा 11 फीसदी बढ़कर 6,021 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 5,421 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी ने कहा कि वह 9,300 करोड़ रुपये मूल्य का शेयर बायबैक करेगी। इस मुनाफे के बाद कंपनी शेयरधारकों को 16.50 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से कुल 6,940 करोड़ रुपये का अंतरिम लाभांश भी देगी।

इंफोसिस के मुताबिक दूसरी तिमाही में कंपनी के समेकित राजस्व 23.4 फीसदी बढ़कर 36,538 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि एक साल पहले की इसी समान अवधि में यह 29,602 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने 9,300 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक कार्यक्रम की घोषणा की है, जो पुनर्खरीद कार्यक्रम के तहत 1,850 रुपये प्रति इक्विटी शेयर से अधिक नहीं होगी। यह कीमत आज कंपनी के शेयरों के बंद भाव 1,419.7 रुपये से 30 फीसदी ज्यादा है।

प्रजेश/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular