Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइंदौर से गुरसराय जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग...

इंदौर से गुरसराय जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल

– घायलों में आठ की गंभीर हालत, झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार

झांसी (हि.स.)। उप्र व मप्र की सीमा पर शुक्रवार की दोपहर दो पहिया वाहन को बचाने के चक्कर में इंदौर से गुरसराय जा रही एक निजी स्लीपर बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। इनमें 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तुरंत ही मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

निवाड़ी स्थित निनोरा पेट्रोल पंप के पास हुए हादसे की सूचना मिलते ही मप्र के निवाड़ी विधायक अनिल जैन एवं पृथ्वीपुर विधायक शिशुपाल सिंह यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को निजी व एम्बुलेंसों से अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि बस में करीब 5 दर्जन यात्री सफर कर रहे थे। बस पलटने से करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए, जिनमें 8 की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा उत्तर प्रदेश के सकरार थाना क्षेत्र व निवाड़ी सीमा पर होने के चलते यह स्पष्ट नहीं हो सका है की घटनास्थल कहां आएगा। फिलहाल घायलों में 8 लोगों को गंभीर होने के चलते झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है, वही करीब 4 लोगों का निवाड़ी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है जबकि एक स्वस्थ होकर घर भी चला गया है।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular