Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइंदिरा नहर में गिरी कार, 2 की मौत, 3 को पुलिस ने...

इंदिरा नहर में गिरी कार, 2 की मौत, 3 को पुलिस ने सकुशल निकाला

– एक व्यक्ति शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

बाराबंकी( हि. सं)।देवा थाना अंतर्गत इब्राहिमपुर खुर्द के पास शारदा नहर में होंडा अमेज कार घने कोहरे के कारण नहर में समा गई, जिसमें बैठे पांच लोग डूबने लगे पुलिस ने जन सहयोग से तीन लोगों को सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन दो लोग पानी में डूब गए। उनमें से एक व्यक्ति का पुलिस ने रेस्क्यू कर शव बरामद कर लिया है तथा दूसरे व्यक्ति का शव अभी भी पानी में लापता है। एनडीआरएफ की टीम लगातार सर्च कर कर उसे ढूंढ रही है। एडिशनल एसपी सीएल सिन्हा ने बताया कि होंडा इमेज कार पर बैठकर पांच लोग घूमने गए थे।

घने कोहरे के कारण कार शारदा नहर में गिर गई,जिसमें सुमित कुमार पुत्र मुकेश कुमार,अंबुज कुमार पुत्र कामता प्रसाद व अंकित कुमार पुत्र कुंवारे निवासीगढ़ ग्राम इंदोराबाद तहसील रोड बक्सी का तालाब जनपद लखनऊ को सकुशल देवा पुलिस द्वारा जन सहयोग से बाहर निकाल लिया गया। वहीं नितिन कुमार मिश्रा पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम इंदोराबाद तहसील रोड बक्शी का तालाब जनपद लखनऊ का शव एनडीआरएफ टीम ने पानी से बरामद किया है। रामू मिश्रा पुत्र आनंद मिश्रा निवासी ग्राम इंदोराबाद तहसील रोड बक्शी का तालाब लखनऊ अभी भी पानी में लापता है,जिन्हें एनडीआरएफ टीम और पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर तलाश किया जा रहा है।

पंकज/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular