Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइंडी गठबंधन घोटालेबाजों की बारात, इनसे भ्रष्टाचार पर बात न हो :...

इंडी गठबंधन घोटालेबाजों की बारात, इनसे भ्रष्टाचार पर बात न हो : नितिन अग्रवाल

नोएडा(हि.स.)। दिल्ली में हुई (आईएनडीआइए)रैली को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने मंगलवार को तंज कसते हुए कहा कि हम सबने देखा की ये भ्रष्टाचारी का सम्मेलन था। प्रधानमंत्री बोलते हैं भ्रष्टाचार हटाओ। ये कहते हैं भ्रष्टाचार बढ़ाइए। ये घोटालेबाज की बारात है। इनसे भ्रष्टाचार पर बात न हो।

पश्चिम बंगाल ने इनके साथ में चुनाव लड़ने के लिए माना कर दिया। यूपी में कांग्रेस को कोई भाव नहीं दे रहा। इनका काम सिर्फ झूठ बोलो,जानबूझ कर घोटाले करो, विक्टिम कार्ड खेलो। ये सारे चोर-चोर, मौसेरे भाई हैं जो एक साथ एकत्रित हो गए। इनके नेता देश तोड़ने के बात करते हैं।

उन्होंने कहा कि ये रामचरित मानस के अपमान पर भी चुप रहते हैं। झूठे आरोप लगाते हैं और चुप रहते हैं। आप पार्टी के नेताओं को कोर्ट ने जमानत देने से इंकार कर दिया। लालू यादव पर कोर्ट से फैसला आने वाला है। भ्रष्टाचार इनके लिए शिष्टाचार बन गया है। हर राज्य में यूपी इंडी के गठबंधन है। आकाश से पताल तक घोटाले में कांग्रेस का नाम है। कांग्रेस के नेता जिस पार्टी को बुरा कहते थे आज उन्हीं के साथ हैं।

उन्होंने कहा कि सपा ने सिर्फ घोटाले किए। परिवारवाद से पीड़ित थी। सनातन धर्म मंदिर पर स्वामी प्रसाद पर कोई कार्रवाई नहीं की। कांग्रेस बताए की टैक्स चोरी की या नहीं। आप बताए की अरविन्द केजरीवाल की पत्नी अघोषित सीएम है या नहीं। उनके मंत्री को जमानत क्यू नहीं मिल रही।

फरमान अली/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular