Sunday, April 12, 2026
Homeराष्ट्रीय'इंडिया लॉकडाउन' का टीजर जारी, दिखाई दी आम आदमी के संघर्ष की...

‘इंडिया लॉकडाउन’ का टीजर जारी, दिखाई दी आम आदमी के संघर्ष की झलक

मधुर भंडारकर की आगामी फिल्म ‘इंडिया लॉकडाउन’ का जबरदस्त टीजर मेकर्स ने मंगलवार को जारी कर दिया । प्रतीक बब्बर , प्रकाश बेलावाड़ी, आहना कुमार, श्वेता बसु प्रसाद, सई ताम्हणकर जैसे सितारों के शानदार अभिनय से सजी यह फिल्म देश में कोरोना महामारी के दौरान लगे देशव्यापी लॉकडाउन पर आधारित है, जिसमें लॉकडाउन के दौरान लोगों के जीवन यापन के लिए संघर्ष करने वालों की कहानी दिखाई जाएगी। टीजर में इसी की एक झलक है।

टीजर की शुरुआत में सड़क पर दौड़ती एक गाड़ी से होती है और बैकग्राउंड में किसी न्यूज़ एंकर की आवाज सुनाई देती है जो कहता है -‘अभी -अभी केंद्र सरकार ने पूरे देश के सामने ऐलान किया है कि आज रात 12 बजे से 21 दिनों तक पूरा भारत बंद रहेगा!’ इसके बाद टीजर में आम लोगों के संघर्षों की एक झलक दिखाई गई है।

मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2 दिसंबर,2022 को ओटीटी प्लेटफार्म जी 5 पर रिलीज होगी ।

हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular