Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइंडियन एनर्जी एक्सचेंस कम्पनी से बिजली खरीदना मजबूरी नहीं : कांग्रेस

इंडियन एनर्जी एक्सचेंस कम्पनी से बिजली खरीदना मजबूरी नहीं : कांग्रेस

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता उमाशंकर ने कहा कि इंडियन एनर्जी एक्सचेंज कम्पनी से बिजली खरीदना सरकार की मजबूरी नहीं है। फिर भी प्राइवेट कम्पनी को फायदा पहुंचाने के लिए समुचा खेल चल रहा है। इसमें पहले कोयले की कमी दिखा रहे हैं। फिर सप्लाई नहीं होना दिखाया जा रहा है।

कहा कि बिजली बनाने की आठ यूनिट को कोयले की कमी के कारण बंद किया गया है। छह तकनीकी रुप से खराब होकर बंद हैं। उत्तर प्रदेश की अन्य यूनिट पर उत्पादन घट गया है।

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज कम्पनी से सरकार बिजली खरीद रही है और शिड्यूल के तहत बिजली देनी है तो उत्तर प्रदेश में तीन दिनों में 80 करोड़ की बिजली खरीदी गयी हैं। वही देश में 340 करोड़ रुपये की बिजली खरीदी है।

कहा कि उत्तर प्रदेश में मिलने वाली बिजली कोयले से बनती है। ये देश में भी लागू है। फिलहाल कोयले का संकट बताते हुए प्राइवेट कम्पनी की शरण में सरकार है। जो छह रुपये यूनिट वह बनाते है, उसे सरकार 17 से 20 रुपये में ले रहे हैं। प्राइवेट कम्पनी को आठ से नौ रुपये का फायदा दे रहे हैं। जबकि नियम स्वरुप चार से पांच रुपये से ज्यादा का फायदा नहीं दिया जा सकता है।

कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्तमान समय में शाम से सुबह तक बिजली कटौती ना किये जाने की बात कह रहे हैं। जबकि उनके बयान में अघोषित रुप से होने वाली विद्युत कटौती की बात छुपी हुई है। महानगरों को छोड़ दिया जाये तो जिलों में इसका असर देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular