Sunday, April 12, 2026
Homeव्यापारइंडिगो एयरलाइंस का फैसला, बंद होगी आगरा-मुंबई उड़ान

इंडिगो एयरलाइंस का फैसला, बंद होगी आगरा-मुंबई उड़ान

आगरा(हि.स.)। इंडिगो एयरलाइंस ने आगरा-मुंबई उड़ान सेवा के लिए एक बड़ा फैसला लिया। इस फैसले के तहत 27 मार्च से आगरा-मुंबई उड़ान सेवा को बंद किया जा रहा है। इससे पहले भी दो बार इंडिगो एयरलाइंस द्वारा आगरा-मुंबई उड़ान सेवा को बंद किया गया था।

इंडिगो एयरलाइन्स ने आगरा-मुंबई के बीच चलने वाली उड़ान सेवा को बंद करने का फैसला लिया है। इस फैसले के अनुसार 25 मार्च तक की बुकिंग के बाद 27 मार्च से बुकिंग सेवा को बंद कर दिया जाएगा। इंडिगो एयर लाइंस ने सेवा को बंद करने का कारण ऑपरेशनल गतिविधियों को बताया है।

जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी दो बार आगरा-मुंबई उड़ान सेवा को बंद किया गया था। पहली बार 2021 में जुलाई से अगस्त माह तक एक महीना सेवा देने के बाद उड़ान सेवा को बंद कर दिया गया था। दूसरी बार 14 दिसंबर 2021 से 18 जनवरी 2022 तक चलने के बाद उड़ान सेवा को कोरोना के कारण फिर से बंद कर दिया गया था। इस बार भी 2 मार्च से 25 मार्च के महज 23 दिन के भीतर तीसरी बार उड़ान सेवा को बंद करने का फैसला लिया गया है।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular