Sunday, March 15, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाइंटरमीडिएट में 90 प्रतिशत अंक हासिल कर लहराया परचम

इंटरमीडिएट में 90 प्रतिशत अंक हासिल कर लहराया परचम

Gonda। करनैलगंज तहसील इलाके के देवापसिया निवासी पत्रकार अजीत दीक्षित की पुत्री वर्तिका दीक्षित ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक हासिल किया। वर्तिका ने बताया कि कोविड के चलते परीक्षा न होने का उन्हें मलाल है। फिर भी चित्रगुप्त इंटर कालेज के समस्त स्टाफ व परिजनों में खुशी का माहौल है। सभी वर्तिका को उनकी कामयाबी पर बधाई दे रहे है। वर्तिका ने इससे पहले हाई स्कूल की परीक्षा में भी 89 प्रतिशत अंक हासिल कर अपना एक अलग स्थान हासिल किया था। आने वाले समय में वे सिविल सर्विसेज मैं जाना चाहती हैं। उनकी पूरी पढ़ाई लिखाई करनैलगंज में हुई है। बेटी की कामयाबी पर मां मालती दीक्षित सहित ब्रजेन्द्र प्रताप दिक्षित, डॉ प्रमोद दीक्षित, ज्ञानेंद्र दीक्षित सहित शुभम व बहन दीपिका दीक्षित रोहित तिवारी, रमेश पांडेय आदि ने बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular