Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइंजीनियर्स अपहरण कांड में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

इंजीनियर्स अपहरण कांड में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

औरैया (हि. स.) । गेल पाता में काम करा रही कम्पनी के अधिकारियों के अपहरण में लगातार आरोपियों की धर पकड़ जारी है अबतक 5 आरोपी पकड़े गए ,दबिश जारी है । बीते 23 अक्टूबर को आपटेक इंजीनियरिंग प्रा.लि. के इंजीनियर व कुछ कर्मचारियों के अपहरण के सम्बन्ध में थाना दिबियापुर में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

इस मामले में अभी तक दिबियापुर पुलिस व स्वाट टीम पूर्व में 4 अभियुक्तों को जेल भेज चुकी है। एक अन्य 25 हजार के इनामी अभियुक्त मोनू यादव पुत्र शिवनाथ सिंह निवासी बघनपुर्वा थाना फफूंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से यामहा मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular