Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश इंजन के पावर में आई तकनीकी कमी से खड़ी रही झारखंड...

 इंजन के पावर में आई तकनीकी कमी से खड़ी रही झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस

ट्रेन खड़ी होने जाम में फंसे रहे वाहन सवार

पीछे आ रही मालगाड़ी 15 मिनट तक आउटर पर खड़ी रही

औरैया (हि. स.)। दिल्ली हावड़ा रूट पर स्थित कंचौसी रेलवे स्टेशन और पूर्वी क्रासिंग के बीच इंजन की पावर खराब होने से हटिया से आनंदविहार (टर्मिनल) जा रही झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस लगभग दस मिनट तक खड़ी रही।अचानक ट्रेन खड़ी होने रेलवे कर्मियों में हड़कंप मच गया।मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मियों और लोको पायलट इंजन के पावर में आई समस्या को दूर किया और ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया।पीछे आ रही मालगाड़ी आउटर पर 15 मिनट तक खड़ी रही।ट्रेन क्रासिंग के बीच खड़ी होने से आधे घंटे तक वाहन सवार जाम में फंसे रहे।

शनिवार को हटिया से आनंदविहार (टर्मिनल) जा रही झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस क्रासिंग और रेलवे स्टेशन के बीच खड़ी हो गई।इंजन के पावर ने काम करना बंद कर दिया जिससे पूरी ट्रेन की सप्लाई चली गयी और एसी भी बंद हो गई।अचानक एसी बन्द होने से यात्री परेशान हो गए।रेलवे कर्मियों और लोको पायलट ने समस्या को दूर कर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।इस संबंध में स्टेशन मास्टर महेंद्र बाबू ने बताया कि इंजन की पावर में तकनीकी समस्या आने से ट्रेन खड़ी रही।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular