Sunday, April 12, 2026
Homeखेलइंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए वेस्टइंडीज की टीम घोषित

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए वेस्टइंडीज की टीम घोषित

ब्रिजटाउन(हि.स.)। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) पुरुष चयन पैनल ने सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एपेक्स टेस्ट मैच के लिए 13 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है और पहले टेस्ट में हिस्सा लेने वाली टीम को ही बरकरार रखा गया है। दूसरा टेस्ट मैच केंसिंग्टन ओवल में 16 से 20 मार्च तक खेला जाएगा।

एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच ड्रॉ रहा था।

मुख्य चयनकर्ता डेसमंड हेन्स ने एक बयान में कहा, ” एंटीगुआ में खेला गया पहला टेस्ट काफी चुनौतीपूर्ण रहा। हमने बारबाडोस में दूसरे मैच के लिए उन्हीं 13 खिलाड़ियों के साथ रहने का फैसला किया है, जो पहले टेस्ट का हिस्सा थे। बोनर ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे हम बहुत खुश थे। यह मैच सभी गेंदबाजों के लिए एक कड़ी चुनौती थी, और जिस तरह से हमारे गेंदबाजों ने प्रदर्शन किया, वो काबिले तारीफ थी।”

दूसरे टेस्ट मैच के लिए वेस्टइंडीज की टीम- क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उपकप्तान), नक्रमाह बोनर, शमरह ब्रूक्स, जॉन कैंपबेल, जोशुआ डा सिल्वा, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, काइल मेयर्स, वीरासामी पर्मौल, एंडरसन फिलिप, केमार रोच और जेडन सील्स।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular