Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाइंकलाब फाउंडेशन द्वारा शहीद दिवस पर वृद्धा आश्रम में स्वास्थ्य शिविर व...

इंकलाब फाउंडेशन द्वारा शहीद दिवस पर वृद्धा आश्रम में स्वास्थ्य शिविर व फल वितरण का आयोजन

वृद्धजनों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं – डॉ अनिता मिश्रा

जिले की सामाजिक संस्था इंकलाब फाउंडेशन द्वारा वृद्ध आश्रम गोंडा में डॉ अनिता मिश्रा के अध्यक्षता में स्वास्थ्य शिविर और फल वितरण का हुआ आयोजन जिसमें डॉ शिवांगी राज, डॉक्टर मधुसूदन सिंह, डॉ शोएब इकबाल, डॉ दुर्गा सिंह, डॉ स्कंद पदमिनी सिंह, एपीएस ग्लोब स्कूल के प्रबंधक अजय प्रकाश सिंह, अजीत श्रीवास्तव, सुधांशु मिश्रा, उपाध्यक्ष आयुष मिश्रा, जितेंद्र सिंह, अविनाश सिंह, दिवयांश श्रीवास्तव रहे ।
इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा ऐसे आयोजन होते रहते हैं हमारा उद्देश्य मात्र समाजसेवा है हमारी संस्था सदेव ऐसे कार्य करती रहती है आज शहीद दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित करके स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया उसके बाद डॉ अनिता मिश्रा ने फल वितरण किया ।

इंकलाब फाउंडेशन द्वारा शहीद दिवस पर वृद्धा आश्रम में स्वास्थ्य शिविर व फल वितरण का आयोजन
RELATED ARTICLES

Most Popular