Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआसमान में बादलों की आवाजाही आम की फसल पर डालेगा बुरा असर

आसमान में बादलों की आवाजाही आम की फसल पर डालेगा बुरा असर

कानपुर(हि.स.)। कानपुर सहित पूरे प्रदेश व देश में एक सप्ताह से जिस तरह का मौसम चल रहा है। आसमान में बादलों के छाए रहने एवं आवाजाही से आम के बौर गिरने का खतरा बढ़ गया है। जिससे आम की फसल में पैदावार पर बुरा असर डालेगा। यह मौसम अधिक खतरनाक है और क्षति भी पहुंचाएगा। यह जानकारी बुधवार को कृषि वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने दी।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ.पाण्डेय कहना है कि अचानक मौसम आए परिवर्तन आसमान में बादलों के छाए रहने एवं आवाजाही से आम की फसलों के लिए क्षति होने की आशंका है।

उन्होंने बताया कि बौर से लेकर फल आने तक का समय उपज के लिए बहुत खास एवं संवेदनशील माना जाता है। वर्तमान समय बौर आ रहा है। बारिश और ओलावृष्टि के साथ तेज गति से आम के बौर गिर जाते है। जिससे आम के उत्पादन पर बुरा असर डालेगा। यह मौसम नुकसानदायक साबित होगा।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular