Sunday, April 5, 2026
Homeअन्यआसमान में आज रात दिखेगा अद्भुत नजारा, वीनस, सेटर्न और जुपिटर के...

आसमान में आज रात दिखेगा अद्भुत नजारा, वीनस, सेटर्न और जुपिटर के साथ मून का होगा दीदार

– 2021 की विदाई बेला में सेटर्न और वीनस की भी होगी विदाई

भोपाल (हि.स.)। सौरमंडल में हमेशा रोमांचक घटनाएं घटती रहती हैं। साल 2021 की विदाई होने वाली है। इसी के साथ आसमान में हमारे सौर परिवार के दो ग्रहों शनि (सेटर्न) और वीनस (शुक्र) की भी करीब नौ महीने के लिए विदाई होने जा रही है, लेकिन आज बुधवार की रात आसमान में अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। सर्दी की इस सुहावनी शाम को सौर परिवार के दो विशाल और एक सबसे चमकदार ग्रह पश्चिमी आकाश में एक-दूसरे का साथ देते देखे जा सकते हैं। इस दौरान वीनस, सेटर्न और जुपिटर के साथ मून (चंद्रमा) का भी दीदार किया जा सकेगा।

नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इन दिनों सर्दी की लम्बी रातों की शुरुआत तेज चमकते वीनस के साथ होती है। इसके कुछ देर बाद सौर परिवार का सबसे विशल ग्रह बृहस्पति आकाश में अपनी उपस्थिति देता है। शाम ढलते-ढलते सौर परिवार का सबसे सुंदर ग्रह शनि इन दोनों ग्रहों के बीच कुछ हल्की चमक के साथ देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात 9 बजकर 56 मिनट तक हंसियाकार चंद्रमा भी इनका साथ देगा।

सारिका ने बताया कि जैसे-जैसे 2021 की विदाई की बेला नजदीक आ रही है, इन ग्रहों का दिखना भी कम होता जायेगा और धीरे-धीरे आसमान में इनका दिखना बंद हो जाएगा। इसके बाद दो बड़े ग्रहो जुपिटर एवं सेटर्न का शाम के आकाश में दीदार करने के लिए सितम्बर माह तक इंतजार करना होगा।

बताया कि सौर मंडल के इस खूबसूरत नजारे का परिवार के साथ दीदार करने का यह अच्छा मौका है। बुधवार की रात आसमान में शुक्र (वीनस) रात 8.16 बजे, बृहस्पति (जुपिटर) रात 10.43 बजे, शनि (सेटर्न) रात 9.27 बजे दिखाए देंगे और चंद्रमा इनका साथ देते हुए दिखाई देगा। इनके अलावा आसमान में बुध और मंगल गृह भी मौजूद रहेंगे, लेकिन इन्हें देखा नहीं जा सकेगा।

मुकेश/मयंक

RELATED ARTICLES

Most Popular