Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआशू के हत्यारों को दो सप्ताह बाद भी न गिफ्तार कर पाने...

आशू के हत्यारों को दो सप्ताह बाद भी न गिफ्तार कर पाने पर परशुराम सेना ने घेरा थाना

कानपुर देहात (हि.स.)। बीते दिनों दुकान में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया था। जिसमें चार पर नामजद और दो अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बाद भी जब 18 दिन बीत जाने के बाद भी जब आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो परशुराम सेना के पदाधिकारियों ने रूरा थाना घेकर आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की है।

रूरा थानाक्षेत्र के गहोलिया गांव में 16 सितम्बर को आशु तिवारी नाम के एक युवक की हत्या हो गई थी। जिसके बाद मामला काफी हाईलाइट हो गया था। घटना में हल्का इंचार्ज निलम्बित और थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया था। लेकिन आज दो सप्ताह से भी ज्यादा बीत जाने पर जब युवक के आरोपीयों को नहीं पकड़ा गया तो परिजनों में अभी भी रोष व्याप्त है। इसको लेकर मृतक युवक की बहन ने भी एक वीडियो वायरल करते हुए न्याय की मांग की थी। मामले में सोमवार को परशुराम सेना के पदाधिकारियों ने रूरा थाने का घेराव कर दिया। जिसके बाद थाने में काफी पुलिस बल तैनात हो गया।

रूरा प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने पदाधिकारियों को समझाकर और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर सभी को थाने से वापस कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular