Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआशीष मिश्रा टेनी के खिलाफ भाकियू का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

आशीष मिश्रा टेनी के खिलाफ भाकियू का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

मेरठ (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री आशीष मिश्रा टेनी के खिलाफ भाकियू का 72 घंटे का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। मेरठ सहित पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया।

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कार्यकर्ताओं से सभी जिला मुख्यालयों पर 72 घंटे तक धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसके बाद से गुरुवार से सभी जिलों में भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। रात में भी भाकियू कार्यकर्ता मेरठ कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे रहे। शुक्रवार को मेरठ में भाकियू युवा जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल से आशीष मिश्रा उर्फ टेनी की बर्खास्तगी होने तक आंदोलन चलाया जाएगा। फिलहाल 72 घंटे तक भाकियू कार्यकर्ता धरने पर बैठेंगे।

मेरठ के साथ ही बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बिजनौर आदि जिलों में भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना चलता रहा। मेरठ में धरने पर बैठने वालों में सुशील पटेल, मोनू ढिंडाला, रविंद्र दौरालिया, राजकुमार, हर्ष चाहल, जगत सिंह, सुशील, अनुज, आरिफ आदि शामिल रहे।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular