Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआशा वर्कर की गला घोंटकर हत्या, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका

आशा वर्कर की गला घोंटकर हत्या, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका

झांसी(हि.स.)। शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के खडवा गांव में आशा वर्कर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका भी जताई है। देर रात आशा वर्कर की लाश गेहूं के खेत के अंदर पड़ी मिली। मृतका के शरीर पर पूरे कपड़े अस्त-व्यस्त पाए गए। महिला का सोने का बीजासेन भी गायब है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने बताया कि थाना शाहजहांपुर के खडवा गांव निवासी अरविंद अपनी पत्नी ऊषा देवी (42) के साथ मटर के खेत पर काम कर रहा था। कुछ समय बाद ऊषा ने अरविंद से कहा की वह गेंहू के खेत पर काम करने जा रही है। शाम पांच बजे जब घर जाओ तो उसे भी ले लेना। देर शाम होने पर अरविंद वहां पहुंचा तो ऊषा नहीं मिली। इस पर वह यह सोचकर सीधे घर चला गया कि संभवतः ऊषा सीधे घर पहुंच गई होगी। लेकिन ऊषा वहां भी नहीं थी। काफी समय गुजरने के बाद अरविंद अपने परिजनों के साथ ऊषा की तलाश में खेत पर निकल गया। तलाश करने पर देर रात ऊषा का शव पड़ोस के खेत में पड़ा मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। परिजनों ने मृतका के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई है। एसपी देहात ने बताया की घटना का अनावरण करने के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही घटना का अनावरण होगा।

महेश/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular