Wednesday, April 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेश आशा बहुएं और आंगनवाड़ी कार्यकत्री अब देंगी जल संरक्षण व जल संवर्धन...

 आशा बहुएं और आंगनवाड़ी कार्यकत्री अब देंगी जल संरक्षण व जल संवर्धन की जानकारी

-उप्र के हर गांव में महिलाएं सुनाएंगी जल जीवन मिशन से जुड़ी पानी की अनमोल कहानी

-प्रदेश के 822 ब्लॉक की कुल 5,23,746 महिलाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार स्कूलों और आगंनवाड़ी केन्द्रों को स्वच्छ जलापूर्ति देने के साथ ही मिशन मोड पर जल संरक्षण, जल प्रबंधन और जागरूकता पर जोर देते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रमों को गति देने जा रही है। अब प्रदेश में एएनएम, आशा बहू, स्वयं सहायता समूह व आंगनवाड़ी की महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को जल के महत्व एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ ही स्वच्छ पेयजल पीने से रोगमुक्त काया के बारे में जानकारी देंगी।

जल जीवन मिशन जैसी महात्वाकांक्षी योजना से प्रदेश भर के आगंनवाड़ी केन्द्रों व स्कूलों समेत एएनएम, आशा बहुओं, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) को जल्द ही जल संरक्षण, जल प्रबंधन और जागरूकता कार्यक्रमों से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें उप्र के 822 ब्लॉक की कुल 5,23,746 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का कहना है कि राज्य में जल जीवन मिशन की सफलता का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि प्रदेश में स्कूलों में नल से जल की आपूर्ति के निर्धारित लक्ष्य 1,22,784 के सापेक्ष में 1,10,694 और आंगनवाड़ी केन्द्रों में निर्धारित लक्ष्य 1,70,536 के सापेक्ष में 1,56,426 को टैप वॉटर सप्लाई का कार्य पूरा किया जा चुका है।

जल शक्ति मंत्री ने बताया कि नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के बुंदेलखंड के 07 और विंध्य क्षेत्र के 02 जिलों में जहां आंगनवाड़ी केन्द्रों में 90 प्रतिशत से अधिक तो वहीं स्कूलों में 95 प्रतिशत से अधिक नल से जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि जल जीवन मिशन के अर्न्तगत समाज का हर वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महात्वाकांक्षी हर घर जल योजना से जुड़कर जल संरक्षण, जल संर्वधन के महत्व को समझें। हर घर नल से जल पहुंचाने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस मुहिम में समाज का हर तबका भागीदार बनें। इसको ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

लक्ष्य को हासिल करने की ओर बुंदेलखंड व विंध्य क्षेत्र

आंगनवाड़ी केन्द्र लक्ष्य नल से जल की आपूर्ति

महोबा 851 847

ललितपुर 893 893

झांसी 846 759

चित्रकूट 816 716

जालौन 1681 1344

हमीरपुर 1502 1411

बांदा 1700 1693

सोनभद्र 2078 2073

मिर्जापुर 2352 2352

स्कूल लक्ष्य नल से जल की आपूर्ति

महोबा 550 550

ललितपुर 972 971

झांसी 882 880

चित्रकूट 1192 1185

जालौन 1457 1457

हमीरपुर 727 727

बांदा 1550 1442

सोनभद्र 1207 1286

मिर्जापुर 1296 1291

पीएन द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular