Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआशाओं ने बकाया मानदेय दिये जाने को लेकर कलक्ट्रेट में दिया धरना

आशाओं ने बकाया मानदेय दिये जाने को लेकर कलक्ट्रेट में दिया धरना

बिजनौर ( हि.सं.) पांच माह से वेतन नहीं दिए जाने से नाराज आशाओं व संगिनियों ने कलक्ट्रेट में धरना- प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन देते हुए बकाये देने की मांग की।

ज्ञापन में उठाई गई अन्य मागों में दो वर्ष से कुष्ठ का पैसा नहीं देने, तीनों राउंड का पोलियो का पैसा, 15 दिनों का कोविड के सर्वे का बकाया, तथा दो वर्ष से कोविड का बकाया दिलाने की मांग भी की गई है।

आशा वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष रेखा पाल का कहना है कि हमारा समस्त भुगतान जल्द नहीं कराया गया तो हम अनिश्चितकालीन धरना डीएम कार्यालय पर शुरू कर देंगे। रेखा पाल ने बताया कि भुगतान के लिए कई बार डाॅक्टर साहब से मिल चुके हैं ।उनका कहना है कि हमारे पास बजट नहीं है ।भुगतान नहीं होने के कारण आशाएं व संगिनी आर्थिक संकट का सामना कर रही हैं।

धरनास्थल पर पहुंचे डिप्टी सीएमओ डाॅ. नायर व एसीपीएस पूनम ने आशाओं को 12 जून तक उनके बकाया दिये जाने का लिखित में आश्वासन दिया जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया |

नरेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular