Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआवास विकास के आवंटियों ने लगाए कब्जा नहीं तो किश्त नहीं के...

आवास विकास के आवंटियों ने लगाए कब्जा नहीं तो किश्त नहीं के नारे

मेरठ (हि.स.)। जागृति विहार एक्सटेंशन के आवंटियों ने मंगलवार को आवास एवं विकास परिषद के कार्यालय में जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि आवास विकास द्वारा कब्जा नहीं देने पर वे भी किश्त का भुगतान नहीं करेंगे। अधिकारी जानबूझकर उनकी समस्या बढा रहे हैं।

कब्जा नहीं मिलने से परेशान जागृति विहार एक्सटेंशन के आवंटियों ने मंगलवार को आवास एवं विकास परिषद के कार्यालय को घेर लिया और जमकर हंगामा किया। आवंटियों ने आरोप लगाया कि आवास विकास के अधिकारी जान-बूझकर उनकी मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। आवंटियों ने मांग रखी कि उन्हें आचार संहिता लगने से पहले कब्जा दिलाया जाए। इसमें देरी करने पर 1200 रुपए प्रतिदिन हर्जाने के रूप में भुगतान किया जाए। अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार को ज्ञापन देकर उन्होंने चेतावनी दी कि कब्जा नहीं मिलने पर आवंटी किश्त का भुगतान नहीं करेंगे। कागजी प्रकिया पूर्ण होने के बावजूद भी लंबे समय से कब्जा ना मिल पाने के कारण आवंटी खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है। अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार ने आवंटियों को जल्दी ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि आवास विकास अधिकारी कई माह से आवंटियों को कब्जा दिलाने के नाम पर गुमराह करते आ रहे हैं। आवंटी किराये व किश्त की दोहरी मार झेल रहे हैं, जो अब बर्दाश्त से बाहर है। प्रदर्शन करने वालों में ममता पटेल, सरिता, अंजनी, सुशील पटेल, डॉ. आरके सक्सेना, जितेंद्र कुमार, मोहित, धर्मेंद्र कुमार, गुरूदेव सिंह, विकास कुमार, चंद्र प्रताप सिंह, संजय परमार आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular