Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआवारा जानवरों ने भेड़ों के झुंड पर किया हमला, 55 की मौत

आवारा जानवरों ने भेड़ों के झुंड पर किया हमला, 55 की मौत

कानपुर देहात (हि.स.)। जनपद के शिवली थानाक्षेत्र में आवारा जानवरों ने भेड़ों पर हमला कर दिया। हमले में 55 भेड़ों की मौत हो गई वहीं कुछ अभी घायल हैं। सूचना पर पहुँची पुलिस और प्रशासनिक अमले ने भेड़ों का पोस्टमार्टम कराते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

शिवली थानाक्षेत्र के कल्याणपुर में रहने वाले संदीप भेड़ों का व्यापार करते हैं। वह भेड़ों को पालकर उनका ऊन निकालकर बेचते हैं। मंगलवार को उनकी भेड़ें बाड़े में बंधी हुई थीं। इस दौरान आवारा कुत्तों के एक झुण्ड ने भेड़ों पर हमला कर दिया। हमले में 55 भेड़ों की मौत हो गई वहीं 10 की हालत नाजुक है। सूचना मिलते ही जब किसान मौके पर पहुंचे तो उन्होंने नआवारा कुत्तों को लाठी-डंडों से सहारे वहां से भगाया। संदीप ने घटना की सूचना पुलिस को दी

वहीं किसान ने बताया कि उनका चार लाख 50 हजार रुपये के आस पास का नुकसान हो गया है। सूचना मिलते ही मैथा उप जिलाधिकारी और लेखपाल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए मदद का भरोसा किसान को दिया है।

अवनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular