Sunday, April 12, 2026
Homeमनोरंजनआलिया भट्ट ने 6 साल की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू,...

आलिया भट्ट ने 6 साल की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू, आइए जानते हैं कुछ खास बातें

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज यानी 15 मार्च को अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। आलिया ने हमेशा अपनी एक्टिंग से सभी का मनोरंजन किया है। आलिया ने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये आलिया भट्ट की पहली फिल्म नहीं थी। आलिया ने महज 6 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ नहीं, बल्कि ‘संघर्ष’ आलिया की पहली फिल्म थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने प्रीति जिंटा के बचपन का किरदार निभाया था।

आलिया का जन्म 15 मार्च 1993 को हुआ था। आलिया को अभिनय विरासत में मिला है। यह कहना गलत नहीं होगा कि एक्टिंग उनके खून में है। आलिया भट्ट बचपन से ही अपनी बहन पूजा भट्ट की तरह एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। आलिया भट्ट ने अब तक जितनी भी फिल्में की हैं सभी में अलग-अलग लुक में नजर आई हैं।

आलिया भट्ट अब लगातार कई सुपरहिट फिल्में दे रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले आलिया का वजन काफी ज्यादा था। लेकिन, फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में ग्लैमरस लड़की का किरदार निभाने के लिए उन्होंने अपने वजन पर काफी मेहनत की थी। आलिया ने महज तीन महीने में 16 किलो वजन कम किया था।

उनकी ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘हाइवे’, ‘टू स्टेट्स’, ‘हमती शर्मा की दुल्हनियां’, ‘गली बॉय’, ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी फिल्में सुपरहिट हो चुकी हैं। आलिया भट्ट बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं और अब एक बच्ची की मां हैं। आलिया और रणबीर कपूर के घर नन्ही परी आई है, उनकी बेटी का नाम ‘राहा’ है।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular