Thursday, April 2, 2026
Homeमनोरंजनआलिया भट्ट ने शेयर कीं गोद भराई की तस्वीरें, रोमांटिक अंदाज में...

आलिया भट्ट ने शेयर कीं गोद भराई की तस्वीरें, रोमांटिक अंदाज में नजर आये पति रणबीर कपूर

फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी गोदभराई की रस्म हुई, जिसमें पूरा भट्ट और कपूर परिवार साथ नजर आया। वहीं अब आलिया भट्ट ने इस रस्म की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की हैं।

गोद भराई की रस्म के दौरान आलिया भट्ट ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। उन्होंने पीले रंग का सूट पहना, जिसमें वो बहुत प्यारी दिखीं। वहीं रणबीर कपूर पिंक कलर की शेरवानी में नजर आये। इस दौरान रणबीर कपूर का काफी रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिला। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा-‘सिर्फ प्यार !’

आलिया भट्ट के बेबी शावर फंक्शन में उनके पिता महेश भट्ट, मां सोनी राजदान, बहन पूजा भट्ट, शालीन भट्ट सासू मां नीतू कपूर, ननद रिद्धिमा, करिश्मा कपूर, श्वेता बच्चन भी शामिल हुईं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल 14 अप्रैल को शादी रचाई थी। इसके कुछ समय बाद ही आलिया ने फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की भी जानकारी दी थी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे फेमस सेलिब्रिटी कपल्स में से एक हैं और दोनों अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular